Monday, October 19th, 2026

शाओमी की वैलेंटाइन्स डे सेल में डिवाइसेज पर भारी छूट

 

 

Valentine's Day में बस दो दिन बाकी बचे हैं और स्मार्टफोन कंपनियां लगातार सेल का ऐलान कर रही हैं। शाओमी ने भी इस स्पेशल डे के मौक पर सेल का ऐलान किया है। शाओमी की वैलेंटाइन्स डे सेल देश में शुरू हो गई है। इस सेल में शाओमी के कई प्रॉडक्ट्स पर छूट और ऑफर्स मिलेंगे। यह सेल कंपनी की इंडिया वेबसाइट mi.com पर लाइव है। आइये आपको बताते हैं इस सेल में छूट पर मिल रहे प्रॉडक्ट्स के बारे में...

शाओमी की वैलेंटाइन्स डे सेल में खासतौर पर वियरेबल, ऑडियो, स्मार्ट टीवी और स्मार्ट IoT डिवाइसेज पर छूट मिल रही है।


Xiaomi Mi Watch Revolve सेल में 10,999 रुपये की जगह 7,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं रेडमी बैंड को डिस्काउंट के बाद 1,399 रुपये में खरीदा जा सकता है।

शाओमी मी टीवी 4ए प्रो 43 इंच को सेल में 23,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

मी टीवी 4X 43 इंच टीवी को सेल में 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

मी टीवी 4X 50 इंच टीवी को सेल में 33,999 रुपये में खरीदने का मौका है।

मी टीवी हॉरिज़न एडिशन 32 इंच को सेल में 500 रुपये की छूट के साथ 15,499 रुपये में बेचा जा रहा है।

इसके अलावा मी टीवी स्टिक और मी बॉक्स 4K को क्रमशः 2,299 रुपये व 3,299 रुपये में खरीदा जा सकता है।

मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स 2 को सेल में 2,999 रुपये जबकि मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स 2C सेल में 2,199 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

मी ड्यूल ड्राइवर इन-ईयर ईयरफोन्स को 699 रुपये के दाम में बेचा जा रहा है।

पावर बैंक की बात करें तो 200 रुपये की छूट के साथ 1,199 रुपये में रेडमी पावर बैंक लिया जा सकता है।

मी वाटर प्यूरिफायर (RO+UV) को 2 हजार रुपये की छूट के साथ 10,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

मी एयर प्यूरिफायर 3 को 1 हजार रुपये की छूट के साथ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

मी बियर्ड ट्रिमर 1C सेल में 899 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

इसके अलावा शाओमी की इस सेल में यूजर्स मी टीवी या मी स्ट्रीमिंग डिवाइस पर Sony LIV's के ऐनुअल पैक पर 25 फीसदी, Eros Now और Hoichoi पर 50 फीसदी, Hungama Play पर 50 फीसदी, Epic ON प्लान पर 35 फीसदी व DocuBay प्लान पर 33 प्रतिशत की छूट ले सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय